Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मंत्री रामविचार नेताम भी दिखे खेतों में सक्रिय
balrampur, Minister Ramvichar Netam , fields

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की पत्नी और जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा नेताम इन दिनों अपने पैतृक गांव सनवाल में कृषि कार्यों में हाथ बंटाते हुए नजर आ रही हैं। आमतौर पर रायपुर में रहने वाली पुष्पा नेताम हर वर्ष फसल के मौसम में गांव लौट आती हैं, जहां वे ग्रामीण महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धान की कटाई करती हैं। खेतों में हाथ से धान काटते हुए उनकी तस्वीरें गांव में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

 

ग्रामीण बताते हैं कि पुष्पा नेताम का खेती से यह जुड़ाव कोई नया नहीं है। वे बुआई से लेकर कटाई तक पूरे कृषि चक्र का हिस्सा बनती हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के बावजूद वे खेती-किसानी को परिवार की परंपरा मानकर खेतों में सक्रिय रहती हैं। स्थानीय महिलाएं कहती हैं कि पुष्पा नेताम की मौजूदगी से उन्हें काफी प्रोत्साहन मिलता है।

 

इधर, कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी अपने कार्यभार के बीच खेती से रिश्ता बनाए रखते हैं। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान वे किसानों के साथ धान कटाई में शामिल हुए और धान काटने वाली मशीन स्वयं चलाते हुए देखे गए। ग्रामीणों का कहना है कि मंत्री नेताम को जब भी थोड़ा समय मिलता है, वे खेतों में पहुंच जाते हैं क्योंकि खेती उनके जीवन का बचपन से हिस्सा रही है।

 

मंत्री नेताम ने आज शुक्रवार को बताया कि, खेती से उनका और उनके परिवार का संबंध पीढ़ियों पुराना है। उन्होंने कहा, “कृषि हमारे लिए सिर्फ आज का काम नहीं, बल्कि विरासत है। धान बुवाई और कटाई का समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मेरी पत्नी हर साल इस दौरान गांव में रहकर खेतों में सक्रिय रहती हैं और मैं भी अपनी व्यस्तताओं के बीच थोड़ा समय निकालकर खेतों में जाने की कोशिश करता हूं।”

 

खेती के मौसम में नेताम दंपति की सक्रियता ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई है, और स्थानीय किसान इसे प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।

 

MadhyaBharat 22 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.