Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हाउसिंग बोर्ड को दी जाने वाली जमीन के विरोध में पोटियाडीह ग्रामीणों का प्रदर्शन
dhamtari, Potiyadih villagers protest, Housing Board

धमतरी। कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग धमतरी द्वारा ग्राम पोटियाडीह स्थित शासकीय भूमि को अटल विहार योजना के तहत आबंटित करने की मांग के विरोध में ग्रामीणों ने 24 नवंबर को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए इश्तहार निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए तहसीलदार सूरज सिंह बंझोर और अपर कलेक्टर रामकुमार कृपाल मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाइश दी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इश्तहार निरस्त करने के लिखित आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत होकर वापस लौटे। एहतियातन प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
ग्राम पंचायत पोटियाडीह की सरपंच शिवबती जांगड़े, शिशुपाल जांगड़े, ग्राम विकास समिति सदस्य एच. एल. हिरवानी सहित सभी ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि लगभग 10 एकड़ शासकीय भूमि को अटल विहार योजना के लिए प्रस्तावित किया गया है, जबकि गांव की लगभग 17 एकड़ भूमि पहले ही आबंटित की जा चुकी है। वर्तमान में आबादी बढ़ने से ग्रामीणों के लिए आवास की समस्या उत्पन्न हो रही है। इतना ही नहीं, निस्तारी की समस्या बढ़ेगी और इसी भूमि पर पिछले पांच वर्षों से पोटियाडीह, हटकेशर, मुजगहन व रत्नबांधा का धान खरीदी केंद्र संचालित है, जिससे खरीदी कार्य प्रभावित हो सकता है। साथ ही चारागाह व श्मशान भूमि भी इसी क्षेत्र में होने से मवेशियों और ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या पैदा होने की आशंका है। इन सभी कारणों से ग्रामीणों ने जमीन का किसी भी तरह का आबंटन रोकने की मांग की है।
अपर कलेक्टर रामकुमार कृपाल ने बताया कि ग्रामीणों की मांग व आपत्ति शासन के समक्ष भेज दी गई है। उन्होंने माना कि प्रस्तावित भूमि देने से गांव में निस्तारी की गंभीर समस्या उत्पन्न होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

MadhyaBharat 24 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.