Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पेशावर में पाकिस्तान के फेडरल कांस्टेबुलरी मुख्यालय पर आत्मघाती हमला
peshawar, Suicide attack , Pakistan

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी और सबसे बड़े शहर पेशावर में आज सुबह लगभग 8ः10 बजे फेडरल कांस्टेबुलरी मुख्यालय के गेट पर एक आत्माघाती बम विस्फोट में तीन जवानों की जान चली गई और पांच घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के मुताबिक, यह हमला पेशावर के उत्तर-पश्चिम के सद्दार इलाके में हुआ। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि तीन आत्मघाती आतंकियों में से एक ने गेट पर धमाका किया, जबकि दो कंपाउंड में घुसने में कामयाब रहे, लेकिन गोली लगने से मारे गए।

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हमीद ने कहा कि तीनों हमलावरों को ढेर कर दिया गया है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के मुताबिक, मृतकों और घायलों में फेडरल कांस्टेबुलरी के लोग और आम लोग दोनों शामिल हैं। घायलों की हालत स्थिर है। प्रवक्ता आसिम ने कहा कि धमाके में घायल नौ लोगों को उनके यहां लाया गया है।घायलों में तीन जवान और आम नागरिक शामिल हैं।

डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पेशावर शहर के पुलिस अधिकारी डॉ. मियां सईद अहमद ने कहा, "शुरू में तीन आतंकवादियों ने मुख्यालय पर हमला करने की कोशिश की। एक हमलावर ने गेट पर खुद को उड़ा लिया, जबकि दो अन्य ने अंदर घुसने की कोशिश की। उन्हें मार गिराया गया। फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

फेडरल कांस्टेबुलरी का नाम पहले सिविलियन पैरामिलिट्री फोर्स था। सरकार ने जुलाई में इसका नाम बदला था। फेडरल कांस्टेबुलरी का मुख्यालय भीड़भाड़ वाले इलाके में है। यह मिलिट्री कैंटोनमेंट के पास है। यहां बैरक, अस्पताल और अधिकारियों के रहने के आवास हैं। यह हमला तब हुआ जब यहां आज मेन कंपाउंड में एक मीटिंग होनी थी। हाल के वर्षों में पेशावर में किसी बल पर दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। 2023 में पेशावर पुलिस लाइन्स में एक मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में 84 लोग मारे गए थे।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए बल की समय पर की गई कार्रवाई के लिए तारीफ की। उन्होंने घायलों के ठीक होने की दुआ भी की है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमले की निंदा करते हुए शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

MadhyaBharat 24 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.