Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अपराधियों के हौसले बुलंद घर के बाहर खड़ी दो कारों में लगाई आग
bhopal, Criminals

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं और बदमाश खुलेआम वारदातों काे अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बैरागढ़ कला स्थित महाकाल कॉलोनी का है, जहां रविवार देर रात एक अज्ञात बदमाश ने घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगा दी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आराेपित की तलाश में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार यह घटना सुनील विश्वकर्मा के घर के बाहर हुई, जहां उनकी बलेनो कार भी आग की चपेट में आ गई। अचानक उठी लपटों को देखकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। सुनील ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद खजूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। पुलिस काे वारदात का सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें, एक संदिग्ध युवक अंधेरे का फायदा उठाते हुए कॉलोनी में दाखिल होता दिखाई देता है। उसके हाथ में किसी ज्वलनशील पदार्थ से भरा एक डिब्बा भी नजर आया। कुछ ही क्षण बाद उसने सड़क किनारे खड़ी दो कारों पर पेट्रोल जैसा पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। फुटेज से स्पष्ट है कि युवक पहले से वारदात के इरादे से आया था। पुलिस संदिग्ध की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। फुटेज में संदिग्ध युवक का हुलिया और उसकी गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है और युवक की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह हमला किसी व्यक्तिगत रंजिश, आपराधिक गतिविधि या योजनाबद्ध डराने-धमकाने की कोशिश हो सकता है। हालांकि, मामले की वास्तविक वजह संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

MadhyaBharat 24 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.