Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
शादी का झांसा देकर 2 वर्ष तक रहा दुष्कर्म
anuppur, Raped ,pretext of marriage

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। आरोपी पर पिछले दो वर्षों से युवती के साथ यौन शोषण करने का आरोप है, जिसके कारण युवती गर्भवती हो गई थी।


कोतवाली पुलिस ने 21 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में बताया कि आरोपी 25 वर्षीय पुष्पेंद्र पटेल ने उससे दोस्ती की और शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पुष्पेंद्र पटेल पुत्र जितेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर न्यायलय में प्रस्तुत किया जहां से जेल भेज दिया गया।


मेडिकल कॉलेज में कराया गर्भपात
थाना प्रभारी अरविंद जैन ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़िता गर्भवती हो गई थी, जिसका गर्भपात मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। इस मामले में पहले शहडोल जिले के सोहागपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। केस डायरी अनूपपुर कोतवाली पहुंचने के बाद यहां मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

MadhyaBharat 24 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.