Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा रेलवे स्टेशन पर हादसा पेंटिंग करते समय ओएचई लाइन की चपेट में आया कर्मी
korba, Accident   railway station, OHE line while painting

कोरबा । कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 स्थित यार्ड में आज मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दुर्घटना राहत वैन पर चढ़कर पेंटिंग का काम कर रहा एक कर्मचारी अचानक ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना को एक बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पेंटिंग का काम लोकल पेटी ठेकेदार को दिया गया था, जिसके तहत कर्मचारी वैन पर चढ़कर मरम्मत और पेंट का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अनजाने में वह ऊपरी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल कोरबा पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यार्ड में खड़ी गाड़ियों की मरम्मत या पेंटिंग का काम हमेशा लाइन काटकर किया जाता है। हादसे के समय भी लाइन बंद कर काम किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान किसी ने अचानक लाइन चालू कर दी, जिसके चलते यह गंभीर हादसा हो गया। हालांकि यह बड़ी लापरवाही मानी जा रही है और जांच का विषय है।

मामले में आरपीएफ पुलिस अधिकारी एस के शर्मा ने बताया कि घायल युवक का नाम श्याम चौहान (25 वर्ष) है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

MadhyaBharat 25 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.