Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली धमाके में गिरफ्तार आतंकी डॉ. मुजम्मिल को फरीदाबाद के अल-फलाह विवि लेकर पहुंची एनआईए
palwal, NIA brings Dr. Muzammil,   Faridabad

पलवल। दिल्ली ब्लास्ट में शामिल हरियाणा के फरीदाबाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किए गए आतंकी डॉ. मुजम्मिल शकील को मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए)की टीम लेकर फरीदाबाद पहुंची। टीम ने उसे फरीदाबाद, सोहना और फतेहपुर तगा में अलग-अलग जगहों पर ले जाकर करीब चार घंटे तक जांच और पूछताछ की। इस दौरान उसके ठिकानों की बारीकी से पड़ताल की गई।

 

पुलिस के अनुसार सबसे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मुजम्मिल को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची, जहां वह पढ़ाई के साथ रह भी रहा था। जांच टीम ने उसके हॉस्टल रूम, पढ़ाई से जुड़े स्थान, मेडिकल केबिन और उन जगहों की शिनाख्त करवाई जहां वह मरीजों का इलाज करता था। टीम ने यह पता लगाया कि परिसर में उसकी गतिविधियां क्या थीं और वह किन छात्रों के संपर्क में रहता था।

 

टीम ने उसकी अलमारी को भी दोबारा खंगाला। इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी टीम ने उसे उस स्थान पर लेकर गई जहाँ से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट 10-12 सूटकेस में भरा हुआ मिला था। यहाँ लगभग 15–20 मिनट तक पूछताछ हुई कि यह रसायन क्यों और किस मकसद से जमा किया गया था। इसके बाद टीम फतेहपुर तगा स्थित उस घर में पहुँची, जहाँ से 2,563 किलो अमोनियम नाइट्रेट के 50 कट्टे बरामद किए गए थे। पूछताछ में मुजम्मिल ने स्वीकारा कि वह दो बार कार में भरकर यह कट्टे यहाँ लाया था और इन्हें आगे किसी बड़ी साजिश के लिए जमा किया जा रहा था।

 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी टीम मुजम्मिल को सोहना मंडी भी लेकर गई। यहाँ उससे दो बीज भंडारों की पहचान करवाई गई, जिनसे उसका संपर्क रहा था। टीम ने मौके पर विस्तृत पूछताछ की। फरीदाबाद में ढाई से तीन घंटे और सोहना में लगभग 40-45 मिनट तक सभी स्थानों की तस्दीक और शिनाख्त पूरी करने के बाद टीम उसे वापस दिल्ली लेकर चली गई।

 

MadhyaBharat 25 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.