Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
38 दिव्यांगजन को सक्षम के मंच से मिली मोटराइज्ड व्हील चेयर
bhopal, motorized wheel chairs , 38 disabled beneficiaries

भोपाल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन रिसोर्स सेंटर में आयोजित एक समारोह में आज 38 दिव्यांगजन हितग्राहियों को मोटराइज्ड व्हील चेयर का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम गैर सरकारी संगठन सक्षम द्वारा आयोजित किया गया जिसमें हितग्राहियों को अल्टीयस टेलीकॉम इंफ़्रा ट्रस्ट के सहयोग से व्हील चेयर वितरित किये गए। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्रीमती सोनाली वायंगणकर उपस्थित रही।विशिष्ट अथिति के रूप में आयुक्त दिव्यांगजन डॉ अजय खेमरिया, सक्षम के राष्ट्रीय महासचिव उमेश अंधारे,संघ के प्रान्त सेवा प्रमुख विक्रम सिंह के अलावा सक्षम संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि श्रीमती वायंगणकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में दिव्यांगजन सरकार के अकेले दम पर सक्षमता अर्जित नही कर सकते हैं यह तभी संभव है जब समाज की भागीदारी भी सरकार के साथ बराबरी से सुनिश्चित हो।उन्होंने अल्टीयस कम्पनी के प्रति आभार व्यक्त किया जिसने मप्र के 38 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड व्हील उपलब्ध कराई हैं। आयुक्त दिव्यांगजन डॉ अजय खेमरिया ने सीएसआर को भारत की प्राचीन परोपकार की परंपरा का अनुवर्तन बताते हुए सक्षम और कम्पनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सक्षम के महासचिव उमेश अंधारे ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन रविन्द्र कोपरगांवकर ने किया।


1.10 लाख की व्हील चेयर 
कार्यक्रम में वितरित की गई व्हील चेयर न्यू मोशन कम्पनी द्वारा विकसित की गई है।यह कम्पनी चेन्नई आई आई टी से निकले युवाओं ने खड़ी की है जो नवीनतम तकनीकी से दिव्यांगजन के लिए व्हील चेयर बनाती है।इस व्हील चेयर का उपयोग हितग्राही वैकल्पिक रूप से अपने लिए स्थानीय रोजगार के साधन के रूप में भी कर सकते हैं।सक्षम के विश्वजीत सरमंडल ने बताया कि इस साल जनवरी में अल्टीयस कम्पनी के सहयोग से जिन 47 हितग्राहियों को ऐसे व्हील चेयर वितरित किये थे उनमें से तमाम लोग आज 15 हजार मासिक के स्वरोजगार से जुड़ गए हैं।इस व्हील चेयर की कीमत एक लाख दस हजार है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 26 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.