Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मंत्री केदार कश्यप ने स्वयं ग्रामीणों के एसआईआर फॉर्म भरकर दिया सकारात्मक संदेश
jagdalpur, Minister Kedar Kashyap, positive message

जगदलपुर । नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंडागांव, मांदलापाल व कुंगारपाल में आज बुधवार काे केबिनेट मंत्री केदार कश्यप स्वयं गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधे संवाद करते नज़र आए। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। समीक्षा के बाद मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्होंने स्वयं ग्रामीणों के एसआईआर से जुड़े फॉर्म भरते हुए सकारात्मक संदेश दिया, ताकि किसी भी गरीब, बुजुर्ग या अशिक्षित व्यक्ति को परेशानी न हो। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं ने अपने फॉर्म भरवाए।

 

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। किसी भी ग्रामीण को जानकारियों के अभाव में भटकना न पड़े। हम ग्रामीण क्षेत्रों में ही हर एक समस्या का समाधान करेंगे। मंत्री केदार कश्यप ने ‘एसआईआर’ से संबंधित कार्यों का स्थल निरीक्षण करते हुए समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने पर ज़ोर दिया। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी योजना व्यवस्थित रूप से धरातल पर नज़र आनी चाहिए।

 
इस दाैरान जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, भाजपा से एसआईआर मंडल प्रभारी विजय पांडेय, भाजपा जिला मंत्री खितेश मौर्य, जनपद सदस्य रायधर दीवान, सरपंच बुदरू राम बघेल, फकीर कश्यप, रमेश कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, कमलेश दीवान, आसमन बघेल, हीरालाल कश्यप, लच्छिन बघेल, घनश्याम चौहान, बुदरू राम सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

MadhyaBharat 26 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.