Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दूषित पानी पीने से नया करेला गांव के 50 से अधिक ग्रामीण बीमार
raipur,  50 villagers , Naya Karela village

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई /रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में दूषित पानी पीने से नया करेला गांव के 50 से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए हैं। इनमें उल्टी, दस्त और डायरिया के लक्षण मिले हैं। बुधवार देर शाम तक पांच गंभीर मरीजों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में एक मेडिकल कैंप लगाकर इलाज शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने नाली और पाइप लाइन की लीकेज की ओर पीएचई विभाग की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले लिमउटोला में 31 अक्टूबर को इन्हीं कारणों की वजह से 37 वर्षीय समारू गोंड नामक ग्रामीण की मौत हो चुकी है। तब भी गांववालों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्राम पंचायत को ज़िम्मेदार ठहराया था। उन्होंने शिकायत की थी कि पाइपलाइन में लीकेज की वजह से लगातार गंदा पानी बह रहा था और लोग बीमार पड़ रहे थे, लेकिन किसी अधिकारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।अब स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है और पीएचई विभाग को पानी का सैंपल लेकर पाइप लाइन ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों ने बताया है कि नया करेला गांव में पीने के पानी की पाइपलाइन कई जगहों पर नालियों के बहुत पास से गुज़र रही है, जिसकी वजह से गंदा पानी सीधे सप्लाई लाइन में जा रहा है। गांववालों का आरोप है कि अगर कार्रवाई की गई होती, तो आज इतने लोग बीमार नहीं पड़ते।

खैरागढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी विवेक सेन ने आज बताया कि 23 नवंबर से मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए बुधवार शाम तक 50 मरीजों के बीमार होने की खबर है,जिनमें से पांच गंभीर मरीजों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सुबह, शाम और रात तीनों शिफ्ट में मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है।

 

 

MadhyaBharat 27 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.