Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
हत्या करने के आरोपी को जिला सत्र न्यायालय से उम्रकैद की सजा
jabalpur, District Sessions Court ,sentences murder accused

जबलपुर । मप्र के जबलपुर जिला सत्र न्यायालय ने युवक की हत्या करने के आरोपी जितेन्द्र भूमिया को उम्रकैद की सजा सुनाई है। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक बविता नागदेव ने पैरवी की। अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक सक्सेना की अदालत ने आरोपी का साथ देने वाली दो महिला समेत तीन को भी पांच-पांच साल की सजा बुधवार को सुनाई है।

 

पुलिस द्वारा पेश चालान पर विचारण के बाद अदालत ने आरोपी जितेन्द्र भूमिया को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं अभिषेक ठाकुर, पूजा गौड़, कौशल्या बाई रजक को 5-5 साल की सजा सुनाई।

अभियोजन के अनुसार 19 नवम्बर 2023 की रात करीब साढ़े नौ बजे पनागर के कसही कालोनी में सौरभश्रीपाल पर अभिषेक ठाकुर, पूजा गौंड़ और कौशल्या बाई रजक ने लाठियों से हमला किया था। इसी बीच जितेन्द्र भूमिया चाकू लेकर आया और उसने सौरभ श्रीपाल के पेट और सीने पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा पेश चालान पर विचारण के बाद अदालत ने आरोपी जितेन्द्र भूमिया को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं अभिषेक ठाकुर, पूजा गौड़, कौशल्या बाई रजक को  पांच-पांच साल की सजा सुनाई।

 

MadhyaBharat 27 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.