Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गर्भवती का शव फंदे पर मिला
narmadapuram, Pregnant woman

नर्मदापुरम । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के मालाखेड़ी रोड स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में गुरुवार को एक गर्भवती नवविवाहिता तीसरी मंजिल के कमरे में फांसी पर लटकी मिली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद मायके पक्ष के लाेग शव लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। परिजनों ने 10 मिनट तक शव गाड़ी में रखकर हंगामा किया। परिजनाें ने हत्या की आशंका जताई है।

 
मृतका के भाई अमन राजोरिया ने कहा कि पूजा के पति पुरुषोत्तम मलैया उज्जैन की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पहले वे बुदनी की ट्राइडेंट कंपनी में थे। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम 7 बजे सूचना मिली कि पूजा की तबीयत खराब है। अस्पताल पहुंचे तो वह मृत थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से परेशान किया जा रहा था। पूजा के माता-पिता ने एक जमीन बेची थी, तभी से ससुराल पक्ष कार की मांग को लेकर प्रताड़ना देता था। भाई विक्की राजोरिया ने सवाल उठाया कि मेरी गर्भवती बहन का 9वां महीना चल रहा था। 1 दिसंबर डिलीवरी डेट थी। तीसरी मंजिल पर पांच फीट ऊंची सीढ़ी चढ़कर फंदे पर लटकना बता रहे हैं। आखिर एक गर्भवती कैसे यह कर सकती है? परिजनों ने सुसाइड की बजाय हत्या की आशंका जताई है। उनका यह भी कहना है कि अस्पताल में ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर भाग गए। घटना की निष्पक्ष जांच हो और आरोपियों को गिरफ्तार करें। कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर थाने से लौटे।
 
ससुराल के बाहर पुलिसकर्मी तैनात

मृतका की सास मधु मलैया ने बताया कि गुरुवार शाम घर पर बहू पूजा अकेली थी। शाम 6.30 बजे जब मैं लौटी तो बहू को फंदे पर लटका देखा। मैंने बेटे और पति को कॉल कर बुलाया। फिर बहू को उतारकर अस्पताल ले गए। सास मधु मलैया ने बताया कि अस्पताल जाने के बाद घर पर मैं अकेली थी। रात करीब 8 बजे मायके पक्ष के लोग पहुंचे और घर में तोड़फोड़ की। एलईडी टीवी फेंकी, खिड़की के कांच फोड़ दिए और अन्य सामान भी फेंका। स्थिति बिगड़ने पर कोतवाली पुलिस ने घर पर दो सुरक्षा जवान तैनात किए। हालांकि मायके पक्ष का कहना है कि वे घर नहीं गए थे। आरएमओ डॉ. गजेंद्र यादव ने बताया कि महिला को परिजन शाम करीब 6 बजे इमरजेंसी में लेकर आए थे। जांच की तो वह पहले ही मृत थी। शव को मर्चुरी में रखवाया गया है और शुक्रवार को दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया।

कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का लग रहा है। कमरे को सील कर दिया है और एफएसएल अधिकारी को बुलाया गया है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया है। परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

 
MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.