Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई, TMC का दावा- हटे वोटों से कम था कई सीटों पर जीत का अंतर.   बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, सत्ता के लिए कांग्रेस किसी को भी धोखा दे सकती है .   विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   मंत्री के दौरे में खुली अस्पताल की बदहाली, रूम फ्रेशनर से छिपाई गई दुर्गंध.   इंदौर में बस पार्किंग में भीषण आग ,वेल्डिंग के दौरान हादसा, 5 बसें जलकर खाक.   75 साल की मां ने किडनी देकर बेटी को दी नई जिंदगी.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   कई SP-IG की बदल सकती है जिम्मेदारी, 33 जिलों में तबादलों की तैयारी.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.  
भीषण आग में दुकान सहित घर जला
jhabua,   house and shop,massive fire

झाबुआ । मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के थान्दला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बेड़ावा में शुक्रवार को एक दुकान में लगी भीषण आग में दुकान सहित घर का सामान जल कर राख हो गए। एस डीओपी थांदला के अनुसार सूचना मिलने पर थांदला पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया, जबकि ग्राम वासियों के अनुसार फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर देरी से पहुंची।

 

जिले के थान्दला थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ावा में शुक्रवार को बालू देवदा वेस्ता की आटो सर्विस की दुकान में लगी भीषण आग में दुकान में रखे पुराने टायर सहित विक्रय के लिए रखा हुआ आयल और घर चलकर राख हो गए। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थांदला नीरज नामदेव ने हिंदुस्थान समाचार को कहा कि आग के बारे में सूचना मिलते ही थांदला एवं मेघनगर से फायर ब्रिगेड सहित पुलिस अविलंब घटना स्थल पर पहुंच गए थे, और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। एसडीओपी के अनुसार आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो पाया है, किंतु प्रथम दृष्ट्या शार्ट सर्किट से ही आग की घटना घटित होने की संभावना लगती है। पटवारी द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्राम वासियों के अनुसार फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर विलम्ब से पहुंची, किंतु पुलिस द्वारा आग पर जल्द काबू पा लिया गया।

 

MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.