Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण घायल
umaria, Villager injured , wild elephant attack

उमरिया । मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत आने वाले धमोखर रेंज से लगे भूतहा हार क्षेत्र में एक व्यक्ति के जंगली हाथी द्वारा घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। व्यक्ति अवध राज बैगा पुत्र प्रेमलाल बैगा (44) निवासी छटन टोला रोहनिया के अपने रिश्तेदारों से मिलने ग्राम गिरडी गए हुए थे वहाँ से वापस लौटते समय जंगली हाथी ने धक्का मार दिया जिसमें अवध राज घायल हो गया, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं तत्परता दिखाते हुए घायल को वाहन की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय उमरिया उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

 

शुक्रवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि संभवतः हाथी के अचानक आ जाने से भागते हुए गिरने के कारण अथवा हाथी के हल्के-धक्के से श्री बैगा को चोट आई है। श्री बैगा का एक्सरे एवं सीटी स्कैन सहित सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई। जिनमें कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई हैं । उपचार के दौरान श्री बैगा को विभाग द्वारा 1000 की अग्रिम सहायता राशि प्रदान की गई है। श्री बैगा के इलाज के दौरान जो भी अन्य खर्च आते हैं उसकी पूर्ति नियमानुसार वन विभाग द्वारा की जाएगी।

 

MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.