Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिसंबर में पैसेंजर तीन और हीराखंड व राउरकेला दाे-दाे दिन नहीं आएंगी बस्तर
jagdalpur,  December, the passenger train

जगदलपुर । पूर्वी तटीय रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन में कोट्टावलासा-किरंदुल सेक्शन पर आधुनिकीकरण का कार्य किया जाना है। ऐसे में बस्तर आने वाली यात्री ट्रेने प्रभावित रहेंगी। रेलवे के अनुसार इस विशेष अभियान के तहत, दिसंबर 2025 के पहले दो सप्ताह में प्रभावित होने वाली ट्रेनों की विस्तृत सूची जारी की गई है। यह बदलाव मुख्य रूप से पैसेंजर, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को प्रभावित करेंगे। रेलवे ने कहा कि लेवल क्रॉसिंग गेट के आधुनिकीकरण के लिए कट एंड कवर विधि से सेगमेंट बॉक्स लगाने के कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लागू किया जाएगा। रेलवे के वरिष्ठ मंडल कमर्शियल प्रबंधक (सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर) के. पवन कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि यह बदलाव सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए अनिवार्य है।

 

पैसेंजर 2,9 और 16 दिसंबर को नहीं आएगी

 

रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 58501 (विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर) 2 दिसंबर, 9 दिसंबर और 16 दिसंबर को विशाखापत्तनम से निर्धारित प्रस्थान के बाद कोरापुट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं ट्रेन नंबर 58502 (किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर) वापसी के दौरान किरंदुल के बजाय कोरापुट से रवाना होगी। यानी किरंदुल से कोरापुट तक का सेक्शन छूटेगा।

 

हीराखंड व राउरकेला एक्सप्रेस 1, 2, 15 और 16 दिसंबर को नहीं चलेगी

 

ट्रेन नंबर 18447 (भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस) 1 दिसंबर और 15 दिसंबर को भुवनेश्वर से चलने के बाद कोरापुट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 18448(जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस) 2 दिसंबर और 16 दिसंबर को जगदलपुर के बजाय कोरापुट से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 18107 (राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस) 1 दिसंबर और 15 दिसंबर को राउरकेला से प्रस्थान के बाद कोरापुट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं ट्रेन नंबर 18108 (जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस) 2 दिसंबर और 16 दिसंबर को जगदलपुर के बजाय कोरापुट से चलेगी।

MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.