Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
अकलतरा में सिलसिलेवार चोरी का खुलासा
korba, Serial thefts ,revealed in Akaltara

कोरबा/जांजगीर-चांपा । अकलतरा पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। अकलतरा पुलिस ने इस पूरे मामले का आज शुक्रवार को एसडीओपी कार्यालय अकलतरा में खुलासा किया है। इस कार्रवाई में थाना अकलतरा एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई चोरी के मामले में चार आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, 28 चांदी के सिक्के, दाे मोटरसाइकिल और एक ऑटो जब्त किया गया है। आरोपित रात के समय सुनसान पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

मिली जानकारी अनुसार मामला 23 नवंबर का है, जब पीड़ित अर्चित अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 नवंबर को वह परिवार सहित शादी समारोह में खरसिया गए थे। 23 नवंबर को लौटने पर उनके घर का ताला टूटा मिला, सामान अस्त-व्यस्त पाया गया तथा नगदी राशि, सोने-चांदी के जेवर एवं चांदी के सिक्के चोरी होने का पता चला। चोर डीवीआर की हार्डडिस्क भी निकालकर ले गए थे। शिकायत पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 610/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट यूनिट और डॉग स्क्वॉड ने मौके का निरीक्षण किया। शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और लगातार चार दिनों की निगरानी के बाद संजय नगर निवासी अफरोज खान और किशन कश्यप संदेह के दायरे में आए। अफरोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकारते हुए पूरी वारदात का खुलासा किया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि किशन कश्यप पूर्व में कस्तूरी ट्रेडर्स में कार्य कर चुका था, जिससे उसे घर और दुकान की पूर्ण जानकारी थी। योजना बनाकर अफरोज व किशन ने सब्बल से ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नगदी, सोने-चांदी के आभूषण व चांदी के सिक्के बैग में भरकर ले गए। बाद में चोरी का फुटेज वायरल हुआ तो राजेश रगड़े, राजेश सिदार और सुभाष रगड़े चोरों तक पहुंचे और उन्हें ब्लैकमेल कर चोरी की रकम में हिस्सा मांगा। इसके बाद बिलासपुर में पैसे का बंटवारा किया गया।

पुलिस ने अफरोज के पास से दो लाख ग्यारह हजार रुपये, 27 चांदी के सिक्के, सोने-चांदी के अंगूठी व जेवर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, घटना में प्रयुक्त ऑटो, राजेश रगड़े उर्फ दादा के पास से 50 हजार रुपये, सुभाष रगड़े से 20 हजार रुपये तथा उपयोग की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। दो आरोपित फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपित अफरोज और किशन ने 24 व 25 नवंबर की दरम्यानी रात माँ मोबाइल एवं साईं डेलीनिड्स दुकान में भी छत तोड़कर चोरी की थी। पुलिस ने इन दुकानों से चोरी हुए कुल 13 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। शेष सामान की बरामदगी फरार आरोपित किशन कश्यप से की जानी है।

इस पूरे खुलासे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी अकलतरा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, सायबर टीम व अकलतरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.