Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
बढ़ती ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था शुरू
dhamtari, Bonfires started , increasing cold

धमतरी । इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ ही साथ अलाव कभी सहारा लेने लगे हैं। शहर से लेकर गांव तक लोगों को सुबह और शाम के समय अलाव तापते हुए देखा जा सकता है। ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की भी मांग शुरू हो गई है। बढ़ी हुई ठंड को देखते हुए प्रशासन ने भी अलाव की व्यवस्था की है।

जिले में लगातार गिरते तापमान के बीच आमजन को ठंड से राहत दिलाने प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम धमतरी द्वारा शहर के भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इससे रात के समय राहगीरों, मजदूरों, दुकानदारों व जरूरतमंद लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी से बड़ी राहत मिल रही है। जानकारी के अनुसार शिव चौक, इतवारी बाजार, जिला अस्पताल परिसर, बस स्टैंड, घड़ी चौक सहित शहर के भीड़भाड़ वाले कई प्रमुख स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर देर रात तक ड्यूटी करने वाले कार्यकर्ताओं, वाहन चालकों व ठहरने के लिए जगह न रखने वाले लोगों की सुविधा के लिए लकड़ियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

 

निगम की टीमें लगातार मानिटरिंग कर रही हैं, ताकि कहीं भी अलाव बुझने की स्थिति न बने और जरूरत के अनुसार तुरंत लकड़ी की आपूर्ति की जा सके। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिसे देखते हुए शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रशासन के अनुसार धमतरी शहर में कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असुविधा महसूस न करे। उन्होंने विशेष रूप से बेघर, कमजोर एवं रात में काम करने वालों के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि अलाव स्थलों पर भीड़ न लगाएं, सुरक्षित दूरी बनाकर रखें तथा बच्चों को इन स्थानों पर अकेले न आने दें। नगर निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी जरूरतमंद को अलाव या अन्य ठंड से बचाव के साधनों की आवश्यकता हो, तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि मदद समय पर पहुंचाई जा सके।

ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों की मांग में बढ़ी:
कड़ाके की ठंड के प्रभाव से गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आ गई है। शहर के प्रमुख कपड़ा दुकानों के अलावा चौक-चौराहों पर लगी अस्थायी दुकानों में ऊनी कपड़ों की मांग अचानक बढ़ गई है। स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी और मंकी कैप की बिक्री इन दिनों चरम पर है। व्यापारी राजेश कुमार देवांगन, रामदेव साहू के अनुसार, शाम ढलते ही बाजारों में गर्म कपड़े खरीदने आने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए गर्म वस्त्र खरीदने वालों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। ठंड के कारण स्कूल-कालेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी ऊनी कपड़ों की खरीदारी बढ़ी है।

MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.