Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हांगकांग की आठ आवासीय इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हुई
hongkong, Death toll rises,eight residential buildings

हांगकांग। दुनिया में अपनी निराली चमक और दमक के लिए विख्यात और 24 घंटे पूरी ऊर्जा के साथ दौड़ता हांगकांग अपने इतिहास की सबसे बड़ी आग त्रासदी से जूझ रहा है। परसों (26 नवंबर) आठ बहुमंजिला आवासीय इमारतों (टॉवर्स) में लगी आग में जनहानि के आंकड़ों को सुनकर लोग दहल गए। अब तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकांश के शव की पहचान करना असंभव है।

हांगकांग में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले द स्टैंडर्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार हांगकांग के शीर्ष अधिकारियों ने आज दोपहर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज तड़के घटनास्थल से पांच शव और मिले। इनमें दो शव बच्चों के थे। दोपहर होते-होते मरने वालों की संख्या बढ़कर 94 से 128 हो गई। बचाव टीमें अभी भी जीवित लोगों की तलाश में धधक रहे टॉवर्स का चप्पा-चप्पा छान रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार इमारतों की आग गुरुवार रात तक बुझाई जा चुकी थी। तीन इमारतों में दमकल विभाग के कर्मचारी कड़ी मशक्कत कर रहे थे। एक टॉवर को सुरक्षित बताया गया था। बचाव अभियान की आखिरी कोशिशों के बीच आज तड़के आग फिर भड़क गई और इलाका धुआं से भर गया। आग की चपेट में आए यह सभी टॉवर्स 'ताई पो के वांग फुक कोर्ट' क्षेत्र में हैं।

हांगकांग के सुरक्षा सचिव क्रिस टैंग पिंग-क्यूंग ने संवाददाता सम्मेलन में आशंका जताई कि अभी भी सुलगती बिल्डिंग्स के अंदर और भी लोग मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 108 शव मिले हैं। इनमें 16 शव अभी भी टॉवर्स में फंसे हुए हैं। बचाए गए लोगों में से चार की सांसें अस्पतालों में थम गईं। द स्टैंडर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब तक सिर्फ 39 लोगों की ही आधिकारिक पहचान हो सकी है। टैंग ने कहा कि आग लगने के बाद से 467 लोगों के गुम होने की सूचना मिली है। इनमें से कुछ लोगों के अलग-अलग रिश्तेदारों ने अपने एक ही परिजन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसलिए लापता लोगों की संख्या कुछ कम हो सकती है। इस समय अस्पतालों में सिर्फ 79 लोग भर्ती हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

इन आठ टॉवर्स में करीब 2,000 फ्लैट हैं। अधिकारियों ने कल बताया था कि इस संबंध में भवन निर्माण कंपनी के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो निदेशक और एक सलाहकार अभियंता है। स्वास्थ्य सचिव लो चुंग-माऊ का कहना है कि इस त्रासदी में बहुत से लोगों की मौत धुआं में दम घुटने से भी हुई है। गिरफ्तार अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.