Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक दौरे में उडुपी पहुंचे रोड शो शुरू
new delhi, Prime Minister,Karnataka tour, begins road show

उडुपी |  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे हैं। मंगलुरु हवाई अड्डे से वे उडुपी पहुंचे जहां उनका रोड शो शुरू हो गया है। इस दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी भरा अभिनंदन किया। 

प्रधानमंत्री मोदी श्री कृष्ण मठ में गीतोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

प्रधानमंत्री मोदी के मंगलुरु हवाई अड्डे पर राज्य सरकार की ओर से दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश नायक, भागीरथी मुराल्या, ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम के आयुक्त महेश्वर राव, पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी, उपायुक्त एच.वी. दर्शन और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उडुपी शहर पहुँचे और भव्य रोड शो शुरू हो चुका है। सुबह से ही उनके आगमन के इंतज़ार में खड़े हज़ारों लोगों ने उन पर फूल बरसाए और उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आज कर्नाटक में उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां दोपहर लगभग 3:15 बजे वे श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'सार्ध पंचशताब्दि महोत्सव' में भाग लेंगे।

 

MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.