Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन
bhopal, BJP delegation ,submitted a memorandum

भोपाल । बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भेंट कर निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग का ध्यान बीएलओ के कार्य-प्रणाली से जुड़े गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित किया और तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में एसआईआर के प्रदेश संयोजक एवं विधायक भगवानदास सबनानी, पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं सह संयोजक रजनीश अग्रवाल तथा सह संयोजक एस.एस. उप्पल शामिल रहे।

 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ को मतदाताओं के घर तीन बार जाकर गणना-पत्रक वितरित एवं एकत्रित करने के निर्देश दिए गए थे, किंतु व्यवहार में अधिकांश बीएलओ सिर्फ एक बार ही संपर्क कर रहे हैं। कई स्थानों पर अनुपस्थित मतदाताओं के लिए फार्म उपलब्ध कराने की विधिवत प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे अनेक मतदाताओं को गणना-पत्रक प्राप्त ही नहीं हो पाए हैं। साथ ही, जिन मतदाताओं को गणना-पत्रक मिले हैं, उनके भरने में सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण आम मतदाता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।


प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि जिन मतदाताओं तक गणना-पत्रक अभी तक वितरित नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल पहुंचाने हेतु बीएलओ को पुनः निर्देशित किया जाए ताकि मतदाता समय-सीमा के भीतर अपने गणना-पत्रक भरकर जमा कर सकें। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को यह भी बताया कि कई मतदाता फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरकर बीएलओ को देना चाहते हैं, किंतु फॉर्मों को स्वीकार करने से इंकार किया जा रहा है, जिससे उनके पते एवं अन्य संशोधनों का समावेश प्रारूप मतदाता सूची में नहीं हो पाएगा। इस संबंध में भी तत्काल उचित निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि प्रारूप मतदाता सूची को सरल एवं सहज प्रारूप में तैयार किया जाए, जिससे आम मतदाता अपने नाम की जांच आसानी से कर सकें और किसी त्रुटि की स्थिति में अपना दावा और आपत्ति सुगमता से प्रस्तुत कर सकें।

MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.