Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सिद्धारमैया से मिले शिवकुमार
bengluru, Shivakumar meets Siddaramaiah , leadership change
बेंगलुरु। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से शनिवार को उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ में सुबह का नाश्ता भी किया।

 

सिद्धारमैया और शिवकुमार ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। पार्टी आलाकमान की सभी बातें मानेंगे।
सिद्धारमैया ने कहा, "हमारे बीच अच्छी बात हुई। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हमारे बीच भविष्य में भी किसी तरह का मतभेद नहीं होगा। हमने मतभेद दूर करने के लिए मुलाकात की। हम विपक्ष का मजबूती से सामना करेंगे। हमने 2028 के चुनावी मुकाबले को लेकर बातचीत की।
वहीं, शिवकुमार ने कहा कि नाश्ता अच्छा था और हमने किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं की।

 

एक दिन पहले सिद्धारमैया ने कहा था, "पार्टी आलाकमान ने मुझे और शिवकुमार को बुलाया था। हमें आपस में बातचीत करने को कहा है। बदलाव पर आलाकमान जो कहेगा, मैं मानूंगा। हम दोनों ने पहले भी कहा है कि पार्टी का जो फैसला होगा, हम उसका पालन करेंगे। अगर आलाकमान बुलाएगा तो दिल्ली भी जाएंगे।" वहीं, शिवकुमार ने कहा था, "मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं किसी जल्दी में नहीं हूं। फैसला मेरी पार्टी करेगी।"

 

सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद शिवकुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आज सुबह कावेरी आवास पर मुख्यमंत्री से नाश्ते के दौरान मुलाकात की। इस दौरान कर्नाटक की प्राथमिकताओं और अन्य बातों पर अच्छी चर्चा हुई।
MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.