Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
कांग्रेस ने साजिश कर सरदार पटेल का नाम इतिहास से मिटाने का काम किया : जे.पी. नड्डा
vadodra, Congress conspired , J.P. Nadda

वडोदरा । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्ड  ने शनिवार को कहा, “कांग्रेस ने साजिश के तहत सरदार पटेल का नाम इतिहास से मिटाने का काम किया।“ जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू कर एक समस्या खड़ी कर दी थी, जिससे वहां भारतीय कानून प्रभावी नहीं हो पाते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छाशक्ति और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति से इस अनुच्छेद को हटाकर सरदार पटेल के अखंड भारत के स्वप्न को साकार किया गया।

 

नड्डा आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित यात्रा को लेकर गुजरात के वडोदरा के अटलादरा स्थित स्थल पर सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने साजिश के तहत सरदार पटेल का नाम इतिहास से मिटाने का काम किया। उनके अंतिम संस्कार में भी कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल होने से रोका गया, ताकि उनका नाम इतिहास में न लिखा जा सके।”

 

सभा में नड्डा के संबोधन के बीच सुरक्षा में तैनात एक गार्ड अचानक बेहोश होकर गिर गया, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद गार्ड अब पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित बताया गया है।

 

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्मजयंती के अवसर पर करमसद (करमसद) से शुरू हुई ‘सरदार @150 राष्ट्रीय एकता यात्रा’ आज वडोदरा शहर में प्रवेश कर गई। इस यात्रा के शहर में पहुंचते ही विभिन्न समाजों और धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

सेवासी, गोट्री, तांदलजा और अटलादरा ब्रह्माकुमारी केंद्र से होते हुए इस यात्रा ने भव्य रूप लिया। अटलादरा स्वामीनारायण मंदिर में यात्रा का विशेष स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल,गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, मंत्री पियुष गोयल सहित कई वरिष्ठ नेता रैली के साथ पहुंचे।
 

धारा 370 हटाने से सरदार पटेल का सपना पूरा हुआ : नड्डा
नड्डा ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर में धारा 370 लागू कर एक समस्या खड़ी कर दी थी, जिससे वहां भारतीय कानून प्रभावी नहीं हो पाते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छाशक्ति और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति से इस अनुच्छेद को हटाकर सरदार पटेल के अखंड भारत के स्वप्न को साकार किया गया।

 

उन्होंने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल केवल राष्ट्र के हीरो नहीं, बल्कि एक ‘राष्ट्रीय पुरुष’ थे। उन्होंने 562 रियासतों को भारत संघ में जोड़कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव रखी, जिसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी। उन्होंने बैरिस्टर होने के बावजूद किसानों के साथ खड़े रहकर अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में संघर्ष किया और न्याय दिलाया। अहमदाबाद के विक्टोरिया गार्डन का नाम बदलकर लोकमान्य तिलक गार्डन भी उन्होंने ही रखा था। गांधीजी के आह्वान पर उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया।  

 

नड्डा ने कहा, “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवल प्रतिमा नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ नागरिकों की एकता और भावना का प्रतीक है।” उन्होंने बताया कि देश के हर गांव से सरदार पटेल की पवित्र मिट्टी लाकर केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया, जिसकी ऊँचाई 182 मीटर है और यह दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा है।

उन्होंने कहा, “आज कांग्रेस नेता रिजर्वेशन की बात करते हैं, लेकिन 5 अगस्त 2020 से पहले कश्मीर में कोई रिजर्वेशन लागू नहीं था। अब लोगों को विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिल रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू ने कश्मीर में एक नासूर पैदा कर दिया था, जिसे मोदी सरकार ने खत्म किया और सरदार पटेल को सही सम्मान और स्थान दिलाने का काम किया।

एकता यात्रा के वडोदरा में प्रवेश से पूरे शहर में युवाओं और नागरिकों में जोश और उमंग का माहौल देखा गया। स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में लोग जुटे और सरदार पटेल के ‘अखंड और मजबूत भारत’ के नारे गूंजते रहे।

 
MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.