Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए नियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी
raipur, List of newly appointed ,district presidents

रायपुर  ।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के दो दिवसीय प्रवास के बाद शुक्रवार को लौटते ही पार्टी के जिलाध्यक्षों की सूची बीती रात जारी कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने रायपुर सहित 25 जिलाध्यक्षों को बदल दिया, जबकि 16 वर्तमान जिलाध्यक्षों को पद पर कायम रांझा है ।

ज्ञात हो कि प्रदेश के सभी जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया गया था। एआइसीसी ने सभी जिलों के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे, जिन्होंने जिलों में न सिर्फ दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की थी, बल्कि सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और पत्रकारों से फीडबैक लेकर छह-छह नामों का पैनल तैयार किया था।

पदस्थापना सूची जारी होने के बाद नए नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया गया था।

पार्टी के अधिकारियों का कहना है कि जिला अध्यक्षों के चयन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं को दूर रखा गया था। शीर्ष नेतृत्व की ओर से गुटबाजी या सीनियारिटी के आधार पर नहीं बल्कि लोगों में लोकप्रियता और जमीनी पकड़ के आधार पर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.