Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा रेलवे स्टेशन पर पेंटिंग के दौरान ओएचई लाइन की चपेट में आए कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत
korba,  employee , OHE line

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा रेलवे स्टेशन में प्लैटफॉर्म नंबर-1 के गेवरा छोर पर ओएचई लाइन की चपेट में आकर झुलसे निजी कर्मचारी श्याम चौहान की इलाज के दौरान आज शनिवार को मौत हो गई। 24 नवंबर को हुए इस हादसे के बाद घायल को बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर बिलासपुर में भर्ती कराया गया था, जहां करीब पांच दिनों तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार 24 नवंबर की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर एआरटी में रूफ पेंटिंग कार्य के लिए ओएचई ब्लॉक लिया गया था। दोपहर बाद 4 बजकर 10 मिनट पर कैंसल मेमो जारी होने के बाद 4 बजकर 20 मिनट पर ओएचई लाइन को पुनः चार्ज कर दिया गया। इसके मात्र 2 मिनट बाद यानी 4.22 बजे श्याम चौहान विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

 

हादसे के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया। डॉक्टर्स के अनुसार श्याम के शरीर का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था। लगातार उपचार के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

 

श्याम चौहान कोरबा रेलवे कॉलोनी रनिंग रूम के पीछे रहता था। घटना के बाद रेलवे और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की परिस्थितियों और जिम्मेदारियों को लेकर आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

 

MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.