Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्‍य प्रदेश में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार14 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे
bhopal,Cold wave,  Madhya Pradesh

भोपाल । मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। दिसंबर के पहले हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजधानी भोपाल में दो दिन से शीतलहर चल रही है। वहीं 14 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। जबकि कई शहरों में सुबह के समय कोहरा छा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, देश के उत्तरी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक्टिव है। इससे उत्तरी राज्यों में बर्फबारी होगी और फिर अगले कुछ दिनों के बाद प्रदेश में ठंडी हवाएं आने लगेगी। इससे पारे में और भी गिरावट होगी। दूसरी ओर, इन दिनों प्रदेश के कई शहरों में कोहरा भी छा रहा है। भोपाल में रात में से ही धुंध का असर शुरू हो जाता है। वहीं, सुबह के समय विजिबिलिटी 1 से डेढ़ हजार मीटर तक रहती है। रविवार को भी कोहरा रहने का अनुमान है।

शनिवार को भी भोपाल में शीतलहर चली। दिन में पारा 25.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया, अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं, दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा, जो अगले दो महीने यानी, जनवरी तक चलता रहेगा। शुक्रवार-शनिवार की रात की बात करें तो प्रदेश के कई शहरों में पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई। छतरपुर के नौगांव में सबसे कम 6.1 डिग्री और प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, राजधानी भोपाल में तापमान 8.6 डिग्री पहुंच गया। इंदौर में 10.4 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 14 डिग्री और जबलपुर में पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।  कल्याणपुर में 7.1 डिग्री, उमरिया-अमरकंटक में 7.6 डिग्री, रीवा में 7.8 डिग्री, मलाजखंड में 8.7 डिग्री, राजगढ़-खजुराहो में 9 डिग्री, मंडला-छिंदवाड़ा में 9.4 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री, बैतूल में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया।

MadhyaBharat 30 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.