Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
स्कूटी वाहन चोरी करने वाले दाे आरोपित गिरफ्तार
jagdalpur, Two accused arrested , stealing scooter
जगदलपुर । जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने स्कूटी वाहन चोरी करने वाले दाे आरोपित रोहित सागर (उम्र 20 वर्ष) निवासी बैला बाजार दीनदयाल उपाध्याय वार्ड जगदलपुर एवं ओम चंदेल (उम्र 20 वर्ष) निवासी बैला बाजार दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर को गिरफ्तार किया है।
 
उल्‍लेखनीय है कि थाना बोधघाट में पीड़‍ित शेख हसन थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके सिल्वर रंग के जुपिटर स्कूटी जिसका इंजन नंबर बीजी-4-एनजी-19-61320 तथा चेचीस नंबर एमडी-62-जीबी-64401-एन-66994 को 26 नवंबर 2025 के रात्रि‍ में अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है, पीड़‍ित की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई हेतु टीम तैयार किया गया। उक्त टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन कर संदेह के आधार पर रोहित सागर एवं ओम चंदेल दोनों निवासी बैला बाजार जगदलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा उक्त वाहन जुपिटर स्कूटी को चोरी कर अपने कब्जा में छुपा कर रखना बताते हुए उक्त स्कूटी को पेश करने से जब्‍त कर उक्त आरोपितों को गिरफ्तार कर आज रविवार को कार्रवाई उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
MadhyaBharat 30 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.