Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नेशनल हेराल्ड प्रकरण में सोनिया-राहुल पर नई एफआईआर राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई : प्रमोद तिवारी
new delhi, New FIR against, Sonia and Rahul

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज नई एफआईआर को राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई बताया। प्रमोद तिवारी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अत्याचार, अन्याय और देश की आजादी की लड़ाई में गांधी परिवार ने हमेशा संघर्ष किया है। आजादी की पहली लड़ाई में नेशनल हेराल्ड अख़बार ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई और आज हालात फिर उसी तरह के दिख रहे हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार भी अंग्रेजी शासन की तरह बर्ताव कर रही है और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का सम्मान नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यह सरकार राजनीतिक द्वेष में काम कर रही है, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। गांधी परिवार ने देश की आजादी और जनहित के लिए हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडबल्यू) ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी, सैम पित्रोदा सहित छह व्यक्तियों और तीन संस्थाओं एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल), यंग इंडियन तथा कोलकाता स्थित डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड पर एफआईआर दर्ज की है।

 

उनका आरोप है कि कांग्रेस-संबद्ध संस्था एजेएल को छलपूर्वक अपने अधिकार में लेने के लिये आपराधिक षड्यंत्र रचा गया। प्राथमिकी के लिए शिकायत प्रवर्तन निदेशालय ने 3 अक्टूबर को की। निदेशालय ने अपनी जांच प्रतिवेदन दिल्ली पुलिस को सौंपा था और धनशोधन निवारण अधिनियम की धारा 66(2) के अंतर्गत अनुसूचित अपराध दर्ज करने का आग्रह किया था। आरोप में कहा गया कि डोटेक्स, जिसे कथित आवरण-निगम बताया गया है, ने यंग इंडिया को एक करोड़ रुपये उपलब्ध कराये और इसी विनिमय के माध्यम से यंग इंडियन ने कांग्रेस को पचास लाख रुपये देकर लगभग दो हजार करोड़ रुपये मूल्य की एजेएल परिसंपत्तियों पर अधिकार प्राप्त कर लिया।

MadhyaBharat 30 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.