Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दो ट्रकों की आमने सामने भीषण भिड़ंत एक की मौत
jabalpur, Two trucks collided , one person

जबलपुर । सिहोरा थाना क्षेत्र के धनगवां के आगे झूनापानी के मोड़ पर रविवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर के कारण आयशर ट्रक का चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फँस गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस एवं 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची। रेस्क्यू दल ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक आयशर वाहन क्रमांक MP 20 ZF 5518 का चालक था। हालांकि उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में चल रहे दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयशर का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक बाहर नहीं निकल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

MadhyaBharat 1 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.