Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
मुर्शिदाबाद में रखी गई 'बाबरी मस्जिद' की नींव
West Bengal,Babri-style mosque,Murshidabad

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नई मस्जिद के निर्माण को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह मुस्लिम समुदाय को ध्रुवीकृत करने की रणनीति पर काम कर रही हैं और इसके लिए टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर का इस्तेमाल कर रही हैं। भाजपा का कहना है कि हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का उद्घाटन करने की घोषणा की थी, जिसके बाद टीएमसी ने उन्हें 4 दिसंबर को निलंबित कर दिया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस सस्पेंशन में देरी राजनीतिक मंशा का संकेत है। इसके अलावा, भाजपा का दावा है कि कबीर के समर्थक ईंटें लेकर मस्जिद निर्माण की तैयारी कर रहे हैं और कथित रूप से पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है।

 

भाजपा नेता अमित मालवीय ने चेतावनी दी है कि बेलडांगा जैसी संवेदनशील जगह पर ऐसी गतिविधियां सांप्रदायिक तनाव बढ़ा सकती हैं और अगर अस्थिरता बढ़ी तो NH-12 सहित उत्तर बंगाल के मुख्य मार्गों पर भी असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि कथित मस्जिद निर्माण धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद वोट बैंक मजबूत करना और मतों का ध्रुवीकरण करना है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की चुप्पी इस पूरे मामले को और अधिक चिंताजनक बना रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बंगाल में यह मुद्दा केवल धर्म का नहीं बल्कि चुनावी राजनीति का हिस्सा बनता जा रहा है, और इसके चलते पूरे राज्य का राजनीतिक और सामाजिक माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

Vandana singh 6 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.