Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारतीय सेना प्रमुख ने दी साफ चेतावनी.   अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज का भव्य स्वागत.   संविधान निर्माण में दरभंगा राज का योगदान.   राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें.   मोदी–जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता.   इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी.   मप्र हाईकोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग पर याचिका.   CM डॉ. यादव आज करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ.   MP में निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्ति के करीब.   MP में किसानों के लिए ‘कल्याण’ योजना का विस्तार.   इंदौर गौशाला में 20 गायों की मौत.   छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा रत्न सम्मान.   CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा.   रायपुर में डेयरी संचालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना.   CM साय के जनदर्शन में 1950 आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने \'आदि लोकोत्सव\' में प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं.   छत्तीसगढ़ में अपार-आईडी में अग्रणी प्रगति, देश के बड़े राज्यों में शीर्ष पर.  
रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी
Raipur,improve traffic,flyover projects,approved

रायपुर शहर के बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सफर को आसान बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर फ्लाईओवर विकास योजनाओं में तेजी आ गई है। उनके अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने जीई रोड पर गुरू तेगबहादुर उद्यान से लेकर तेलीबांधा के नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर के लिए 173 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी है। यह फोरलेन फ्लाईओवर लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा और 16.61 मीटर चौड़ा होगा, जिसका काम चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल किया गया था। इसके बन जाने से शंकर नगर चौक, केनाल रोड क्रॉसिंग और गुरूनानक चौक पर रोजाना होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। नगर घड़ी चौक से आने वाला ट्रैफिक अब बिना रुकावट सीधे तेलीबांधा थाने तक पहुंचेगा और आगे अटल एक्सप्रेस-वे के जरिए एयरपोर्ट जाना भी और सुगम हो जाएगा।

 

एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और भी होगी बेहतर

 

अटल एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक में भी एक और फ्लाईओवर प्रस्तावित है, जिसमें से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले व्हीआईपी रोड फ्लाईओवर को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही यहां निर्माण प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जिससे एयरपोर्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर भी भीड़भाड़ कम होगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीटीएस चौक में फ्लाईओवर की नई परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट में शामिल करने के निर्देश भी दिए हैं। इन सभी योजनाओं के पूरा होने पर रायपुर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक काफी सुगम हो जाएगा और शहर की परिवहन व्यवस्था अधिक आधुनिक और सुविधाजनक बन जाएगी।

Vandana singh 6 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.