Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंडिगो पर गहराया संकट: 5 दिनों में 2 हज़ार फ्लाइट्स रद्द
India , IndiGo

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो इन दिनों बड़े संकट से गुजर रही है। पिछले पांच दिनों में 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। कई लोग एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे और अपनी यात्रा योजनाएँ समय पर पूरी नहीं कर पाए। घरेलू उड़ानों में 60 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो का सिस्टम अचानक लड़खड़ा जाने से इसका असर पूरे देश में हजारों यात्रियों पर पड़ा।

 

नए नियम और स्टाफ की कमी से बढ़ी मुश्किलें

इंडिगो पहले से ही तकनीकी खराबियों और फ्लाइट लेट होने की समस्या झेल रही थी। इसी बीच सरकार ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नए नियम लागू कर दिए, जिनका उद्देश्य पायलटों को अत्यधिक थकान से बचाना था। लेकिन कंपनी में पहले ही स्टाफ की कमी थी, ऐसे में पायलटों को अतिरिक्त आराम देने से संचालन बिगड़ गया और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसके अलावा, एयरबस A320 की ओर से आए सुरक्षा अलर्ट के बाद रात 12 बजे के बाद की सभी उड़ानें रोकनी पड़ीं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

 

DGCA के कदम से मिली थोड़ी राहत, हालात सुधार की उम्मीद

इंडिगो के विशाल नेटवर्क में जरा-सी गड़बड़ी भी पूरे सिस्टम को प्रभावित कर देती है। रोज 2000 से ज्यादा उड़ानें संचालित करने वाली इस एयरलाइन के सामने अचानक ऑपरेशन संभालना मुश्किल हो गया। बढ़ते विवाद के बीच DGCA ने राहत देते हुए वह नियम वापस ले लिया, जिसके तहत पायलटों को हफ्ते का आराम छुट्टी से बदलने की अनुमति नहीं थी। इस फैसले से उम्मीद है कि इंडिगो अपना संचालन धीरे-धीरे सामान्य कर पाएगी और यात्रियों की मुश्किलें कुछ कम होंगी।

Vandana singh 7 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.