Since: 23-09-2009

  Latest News :
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, संसद मार्च को लेकर बढ़ा तनाव.   देशभर में बारिश का असर, यूपी में मंदिर जलमग्न तो उत्तराखंड में भूस्खलन.   हंगामे के बीच शुरू हुआ मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित.   जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, उत्तराखंड-अरुणाचल में भी बारिश का कहर.   सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, आज हाईकोर्ट में सुनवाई.   30 साल बाद लद्दाख लौटेगा जवान दोरजे मोरुप का पार्थिव शरीर, डीएनए टेस्ट से हुई पहचान.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   केन-बेतवा परियोजना के विरोध में 17 दिन चला आंदोलन खत्म, अनशन अब भी जारी.   आज से MP विधानसभा का मानसून सत्र, खाद संकट और कम बारिश पर सरकार को घेरेगा विपक्ष.   नागपंचमी पर महाकाल की तीसरी सवारी के साथ खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट.   चिता आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई, अमित भटनागर समेत 300 प्रदर्शनकारी हिरासत में.   PIB रायपुर का मीडिया दल गुजरात रवाना, विकास परियोजनाओं का करेगा अध्ययन.   छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी.   स्कूल बसों की जांच में 22 वाहन फेल, सुरक्षा खामियों पर ₹53 हजार का जुर्माना.   प्रदेशभर की सिंधी पंचायतों का मुखी संवाद 26 जुलाई को, समाज के अहम मुद्दों पर होगा मंथन.   सूरजपुर में बारिश की पहली मार में बहा नया रपटा, कई गांवों का संपर्क टूटा.   स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी, घर-घर बांटे आवेदन पत्र.  
PCC चीफ जीतू पटवारी का शिक्षा नीति पर हमला
Bhopal , PCC Chief Jitu Patwari , attacks , education policy

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंत्री स्कूलों में अच्छे भोजन की बात करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। पटवारी ने ग्वालियर के एक स्कूल का वीडियो दिखाया, जिसमें बच्चों के खाने में मेंढक निकलने की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह वीडियो जनता के सामने रखकर असल स्थिति दिखा दी है।

 

पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में बच्चों का कुपोषण लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 37 हजार करोड़ के शिक्षा बजट के बावजूद मिड-डे मील में बच्चों पर सिर्फ 12 रुपये प्रतिदिन खर्च किए जा रहे हैं, जबकि एक गाय पर 40 रुपये रोज खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और शिक्षा पर सरकार की लापरवाही के चलते एमपी के बच्चे आज देश में कुपोषण के नंबर-वन स्थान पर हैं।

Priyanshi Chaturvedi 8 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.