Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
टॉप नक्सली कमांडर रामधेर समेत 12 माओवादी सरेंडर
Rajnandgaon ,12 Maoists, including , top Naxalite commander,  Ramdher, surrender

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब टॉप नक्सली कमांडर रामधेर मज्जी समेत 12 माओवादियों ने डीजीपी अरुण देव गौतम के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस मौके पर सरेंडर करने वालों से AK-47, इंसास, SLR और 303 राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने सभी नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के प्रतीक के रूप में संविधान की किताब और फूल भेंट किए। मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी न्यू सर्किट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

 

इस समूह में रामधेर मज्जी (CCM), चंदू उसेंडी (DVCM), ललिता, जानकी, प्रेम, रामसिंह दादा और अन्य सदस्य शामिल थे। यह पूरा दल MMC— महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़— स्पेशल जोनल कमेटी का सक्रिय हिस्सा था, जिसकी तीन राज्यों के छह जिलों में मजबूत पकड़ थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर और उसके साथियों का आत्मसमर्पण नक्सल संरचना पर निर्णायक प्रहार है और आने वाले समय में इससे नक्सल गतिविधियों में बड़ी कमी आएगी।

MadhyaBharat 8 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.