Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक CM सिद्धारमैया को जारी किया नोटिस
New Dehli , Supreme Court,  issues notice,  Karnataka ,  CM Siddaramaiah

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को नोटिस जारी करते हुए 2023 में वरुणा सीट से उनकी जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा है। जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने यह नोटिस उस याचिका पर जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि चुनाव से पहले किए गए फ्रीबीज के वादे भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आते हैं। शुरुआत में अदालत इस याचिका को सुनने के पक्ष में नहीं थी, लेकिन यह बताने पर कि फ्रीबीज से जुड़े बड़े मुद्दे पर फैसला तीन जजों की बेंच में लंबित है, अदालत ने नोटिस जारी करने का निर्णय लिया। सुनवाई के दौरान जस्टिस नाथ ने पूछा कि क्या चुनावी घोषणापत्र जारी करना भ्रष्ट आचरण माना जा सकता है।

 

याचिकाकर्ता का आरोप है कि महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाएँ—जैसे शक्ति योजना—अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करती हैं और पुरुषों के साथ भेदभाव करती हैं। उन्होंने सिद्धारमैया का चुनाव अमान्य घोषित करने और उन्हें छह साल तक चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है। इससे पहले कर्नाटक हाई कोर्ट इस याचिका को खारिज कर चुका था, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कांग्रेस के घोषणापत्र में पांच बड़ी गारंटियां—गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य, युवा निधि और शक्ति योजना—घोषित की गई थीं, जिनके आधार पर चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाया गया है।

MadhyaBharat 8 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.