Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा
Madhya Pradesh,Cold wave alert,drop temperatures,Icy winds

मध्य प्रदेश इस समय ठंड के अपने सबसे तेज रूप को झेल रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर के लिए अगले दो दिनों का कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है। बुधवार और गुरुवार को इन शहरों में तेज ठंड रहने की संभावना है। राजधानी भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शहडोल के कल्याणपुर में यह सबसे कम 4.7 डिग्री तक गिर गया। इंदौर समेत 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा, जिससे लोगों को ठंड का पूरा अहसास हो रहा है।

 

जेट स्ट्रीम और ठंडी हवाओं का असर

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत की मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम 222 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सक्रिय है। यह हवा जमीन से करीब 12 किलोमीटर ऊपर बहती है। जब यह तेज हवा पहाड़ों से उतर रही ठंडी और बर्फीली हवाओं से मिलती है, तो ठंड और बढ़ जाती है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में समय से पहले हुई बर्फबारी, राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों और पंजाब-हरियाणा-दिल्ली से आने वाली ठंडी हवाएं तीनों दिशाओं से प्रदेश में ठंड बढ़ा रही हैं। पचमढ़ी में झीलों और तालाबों से भाप उठती दिख रही है, वहीं रायसेन में फसलों पर ओस जम रही है।

 

ठंड लंबे समय तक रहने की संभावना

 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार ला नीना की वजह से प्रशांत महासागर ठंडा है और ठंडी हवाएं भारत की ओर ज्यादा ताकत के साथ बढ़ रही हैं। ऊपर से पहाड़ों में जल्दी हुई बर्फबारी और बार-बार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड को और लंबा खींच दिया है। अनुमान है कि जनवरी में 20 से 22 दिन तक कोल्ड वेव का असर रह सकता है। दिन के तापमान में भी 4 से 6 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे कई इलाकों में कोल्ड डे जैसे हालात बन सकते हैं।

Vandana singh 10 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.