Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध शिल्पकार मती हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से नवाजा,
Chhattisgarh,famous craftsman ,Mati Hirabai, Jhareka Baghel, , National Handicraft Award ,President

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक धातुकला और ढोकरा–बेलमेटल शिल्प को नई पहचान दिलाने वाली सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की प्रसिद्ध शिल्पकार मती हीराबाई झरेका बघेल को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें प्रदेशवासियों की ओर से बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि केवल मती हीराबाई का नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों का सम्मान है।

 

छत्तीसगढ़ की कला और ग्रामीण प्रतिभाओं को नई पहचान

 

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि मती बघेल जैसी शिल्पकार ग्राम पंचायत बैगीनडीह जैसे वनांचल क्षेत्र से निकलकर अपनी विशिष्ट कला के माध्यम से देशभर में छत्तीसगढ़ की पहचान को नई ऊँचाइयाँ दे रही हैं। यह ढोकरा कला सदियों पुरानी धरोहर है, और मती बघेल जैसी कलाकार इस परंपरा को आधुनिक समय के अनुरूप जीवंत बनाए रखती हैं। राज्य सरकार कला-संरक्षण, प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन और बाजार विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों की प्रतिभाएं लाभान्वित हों और अपनी कला से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बना सकें।

Vandana singh 10 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.