Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के घीरौली क्षेत्र में अडानी कोल माइंस के लिए करीब 6 लाख पेड़ों की कटाई का मुद्दा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण इस कटाई के विरोध में लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच, प्रदेश कांग्रेस का एक बड़ा जांच दल बुधवार को सिंगरौली पहुंचा। इस दल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, हेमंत कटारे, राजेंद्र सिंह, हिना कांवरे, डॉ. विक्रांत भूरिया, जयवर्धन सिंह, ओमकार सिंह मरकाम और बाला बच्चन जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे। कांग्रेस नेताओं का मकसद स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनना और पेड़ों की कटाई की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना था।

 

 कांग्रेस ने दिया धरना

 

जैसे ही कांग्रेस नेता सुलियारी कोल ब्लॉक में पहुंचे, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें जंगल में प्रवेश करने से रोक दिया। प्रशासन का कहना था कि जंगल में जाना सुरक्षित नहीं है। इस पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताते हुए गेट पर ही धरना शुरू कर दिया। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रशासन कंपनी के दबाव में कार्रवाई कर रहा है और जनता की आवाज दबाई जा रही है। हालांकि बाद में कुछ नेताओं को प्रभावित गांवों तक जाने की अनुमति दी गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जल, जंगल और जमीन को नष्ट कर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर कोयला उत्खनन किया जा रहा है, जिससे गांव उजड़ रहे हैं और लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को कानूनी और जन आंदोलन दोनों स्तर पर मजबूती से उठाएगी और आदिवासियों की पीड़ा की रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

 

Vandana singh 11 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.