Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा
Gujarat, Madhya Pradesh, Tamil Nadu,  Uttar Pradesh,Election Commission,SIR process,extended date

चुनाव आयोग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित कुल सात राज्यों में चल रही SIR (विशेष मतदाता सत्यापन प्रक्रिया) की समय सीमा को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। आयोग का कहना है कि इन राज्यों में प्रक्रिया बड़ी है और कई जगहों पर दिक्कतें सामने आ रही थीं, इसलिए समय बढ़ाना जरूरी था। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इससे पहले आयोग केरल के लिए समय सीमा में बदलाव की घोषणा कर चुका है। नए आदेश के बाद राज्यों को अब SIR प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

 

विपक्ष ने उठया सवाल 

 

विपक्षी दल काफी समय से चुनाव आयोग पर SIR की समयसीमा को लेकर सवाल उठा रहे थे। विपक्ष का कहना था कि आयोग ने बहुत कम समय में भारी मात्रा में कार्य करने का निर्देश दिया, जो पूरी तरह अव्यवहारिक और प्रशासन पर अतिरिक्त दबाव बनाने वाला था। इन आरोपों के बीच ही आयोग ने समीक्षा की और अब समय सीमा बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। विपक्ष का यह भी आरोप है कि केंद्र और चुनाव आयोग इस पूरी प्रक्रिया को जल्दबाज़ी में निपटाना चाहते थे, जिससे मतदाता सूचियों में त्रुटियाँ हो सकती थीं। आयोग के इस फैसले से अब राज्यों को SIR को अधिक व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का अवसर मिल सकेगा।

Vandana singh 11 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.