Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग
New Dehli , India , 5.50 crore,  cases,  pending, courts,  across,  country

केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि देशभर की अदालतों में कुल 5.49 करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह आंकड़ा सुप्रीम कोर्ट से लेकर निचली अदालतों तक लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा सरकारी डेटा के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में 90,897 केस, 25 हाईकोर्ट में 63,63,406 केस और निचली अदालतों में 4,84,57,343 केस पेंडिंग हैं। सरकार ने माना कि मामलों की जटिलता, गवाहों व एजेंसियों का सहयोग न मिलना, और अदालतों में ढांचे व स्टाफ की कमी जैसे कारण बैकलॉग को बढ़ाते हैं।

 

CJI सूर्यकांत ने भी केस पेंडेंसी को न्यायपालिका की सबसे बड़ी चुनौती बताया है। 22 नवंबर को दिए बयान में उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग केस 90 हजार से ज्यादा हो चुके हैं और इन्हें कम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने मीडिएशन को विवाद निपटाने का प्रभावी तरीका बताते हुए कहा कि यह न्याय व्यवस्था के लिए 'गेम चेंजर' साबित हो सकता है। वे देशभर के हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट से विस्तृत पेंडेंसी रिपोर्ट भी मांगने की तैयारी कर रहे हैं।

 

जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें CJI के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि अत्यधिक मौसम के बीच भी वे अपनी स्वास्थ्य दिनचर्या नहीं छोड़ते। साथ ही उन्होंने AI पर सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न्यायिक संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण समाधान दे सकता है, लेकिन इसके जोखिमों को समझकर ही इसका इस्तेमाल बढ़ाया जाना चाहिए।

Priyanshi Chaturvedi 12 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.