Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी
Dehli , Parliament , Winter Session, Day 10,  Discussion , SIR , Rajya Sabha , lok sabha

संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है, जहां राज्यसभा में चुनाव सुधार, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी रहेगी। एक दिन पहले लोकसभा में ई-सिगरेट पीने को लेकर विवाद छाया रहा। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शिकायत की थी कि TMC सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं, जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि सदन भवन के अंदर सिगरेट नहीं पी जा सकती, लेकिन परिसर में इसकी अनुमति है।

 

शीतकालीन सत्र में सरकार 10 नए बिल पेश करने जा रही है। इनमें सबसे अहम एटॉमिक एनर्जी बिल होगा, जिसके तहत पहली बार निजी कंपनियों—भारतीय और विदेशी—को देश में न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की अनुमति देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा ‘हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया’ बिल भी महत्वपूर्ण है, जिसके जरिए UGC, AICTE और NCTE जैसे रेगुलेटरी संस्थानों को खत्म कर एक ही राष्ट्रीय कमीशन बनाने की योजना है, जिससे उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुगम और प्रभावी बनाने का लक्ष्य है।

 

राज्यसभा में जिस SIR प्रक्रिया पर चर्चा हो रही है, वह चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट को अपडेट करने की एक विशेष पहल है। इसमें नए वोटर्स को शामिल कर पुरानी या गलत प्रविष्टियों को हटाया जाता है। यह प्रक्रिया वर्तमान में 12 राज्यों में चल रही है, जहां 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। इस कार्य के लिए 5.33 लाख BLO और 7 लाख से अधिक BLA तैनात किए गए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 12 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.