Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक
Raipur , important meeting ,  Congress,  legislative party ,  Chhattisgarh winter session

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस आज रायपुर स्थित राजीव भवन में विधायक दल की अहम बैठक करेगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज और सभी वरिष्ठ विधायक मौजूद रहेंगे। बैठक में तय होगा कि सत्र में किन मुद्दों पर प्राथमिकता से सरकार को सदन में घेरा जाए।

कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, बैठक में बिजली आपूर्ति, धान खरीदी में अव्यवस्था, जमीन की गाइडलाइन दरों और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर विषयों पर रणनीति बनाई जाएगी। विपक्ष का फोकस जनता को प्रभावित करने वाले इन मुद्दों पर केंद्रित रहेगा और सरकार की विफलताओं को सदन में उजागर किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने बैठक की पुष्टि भी की है।

 

धान खरीदी में हो रही देरी, टोकन वितरण और परिवहन समस्याओं को कांग्रेस प्रमुख मुद्दा बनाएगी। वहीं, बिजली की खराब स्थिति, नए कनेक्शन में देरी और बिलों का बढ़ता बोझ भी विपक्षी हमले का हिस्सा होगा। पार्टी का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पिछले महीनों में और बिगड़ गई है, जिसे सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 12 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.