Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई
Bhopal ,Shivraj Singh Chouhan,security,increased

केंद्रीय कृषि मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय को मिली सूचना के बाद यह फैसला लिया गया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI उनके बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। इस खतरे के मद्देनज़र भोपाल के उनके आवास 74 बंगला बी-8 के आसपास अतिरिक्त बैरिकेडिंग और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। शिवराज सिंह चौहान पहले से ही Z+ सुरक्षा के अंतर्गत थे, जिसमें करीब 55 प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी और NSG कमांडो तैनात रहते हैं, लेकिन अब इनपुट के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

 

गृह मंत्रालय के सख्त आदेश

 

गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक न हो और सभी संभावित खतरों के लिए हाई अलर्ट रखा जाए। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (सुरक्षा) को भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों शहरों में शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा रिंग को मजबूत किया है। शुक्रवार देर रात भोपाल बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ी हुई देखी गई।गृह मंत्रालय के पत्र के अनुसार, ISI को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान में दिलचस्पी है और वे उनके बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और आवश्यकतानुसार उसे और मजबूत करने की सलाह दी। Z+ सुरक्षा के तहत उनकी सुरक्षा में NSG कमांडो सहित 55 प्रशिक्षित जवान तैनात रहते हैं। सुरक्षा बढ़ाने का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना से बचाव करना है और केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित करना है।

Vandana singh 13 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.