Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक
Chhattisgarh,CM Vishnu Deo Sai,cabinet meeting,decisions

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीकृत आपराधिक प्रकरणों के निराकरण और वापसी संबंधी प्रक्रिया को मंजूरी दी गई। मंत्रिपरिषद ने प्रकरणों की समीक्षा और परीक्षण के लिए उपसमिति का गठन किया है, जो परीक्षण के बाद मामलों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के अनुरूप लिया गया है, जिसमें अच्छे आचरण और नक्सलवाद उन्मूलन में योगदान देने वाले नक्सलियों के प्रकरणों का निराकरण करने का प्रावधान है। जिला स्तरीय समितियां प्रकरणों की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजेंगी, जिसके बाद विधि विभाग की सहमति लेकर उपसमिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्रीय अधिनियम से जुड़े मामलों के लिए भारत सरकार से अनुमति प्राप्त की जाएगी।

 

कानूनों में सुधार और सरल प्रक्रिया के लिए संशोधन विधेयक

 

बैठक में राज्य के विभिन्न कानूनों को नागरिकों के अनुकूल और समयानुकूल बनाने के लिए 14 अधिनियमों में संशोधन हेतु छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) (द्वितीय) विधेयक, 2025 को अनुमोदन दिया गया। यह विधेयक छोटे उल्लंघनों के लिए प्रशासकीय शास्ति का प्रावधान लाता है, जिससे मामलों का त्वरित निपटारा होगा, न्यायालयों का बोझ कम होगा और आम नागरिकों को राहत मिलेगी। इसके अलावा, कई अधिनियमों में लंबे समय से अपरिवर्तित दंड राशि को अद्यतन किया जाएगा, जिससे प्रभावी कार्रवाई संभव होगी। इससे पहले 8 अधिनियमों के 163 प्रावधानों में संशोधन किया गया था, और अब 11 विभागों के 14 अधिनियमों के 116 प्रावधानों में भी सुधार किया जाएगा।बैठक में प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2025-2026 का विधानसभा में प्रस्तुत करने हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2025 का भी अनुमोदन किया गया। इन निर्णयों से सुशासन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य में नागरिकों तथा व्यवसायों के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और प्रभावी बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां जन विश्वास विधेयक का द्वितीय संस्करण लाया गया है, जो कानूनों के त्वरित कार्यान्वयन और आम जनता की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएगा।

Vandana singh 13 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.