Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंडिया–जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी का संबोधन
India-Jordan,PM Modi,Business Forum

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जॉर्डन दौरे के अंतिम दिन अम्मान में आयोजित इंडिया–जॉर्डन बिजनेस फोरम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भारत और जॉर्डन के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भारत जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते केवल व्यापार के आंकड़ों तक सीमित नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और जॉर्डन का लक्ष्य भरोसे और मजबूत साझेदारी पर आधारित भविष्य बनाना है। प्रधानमंत्री ने इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि एक समय गुजरात से यूरोप तक व्यापार पेट्रा के रास्ते होता था और अब उन पुराने व्यापारिक मार्गों और रिश्तों को फिर से जीवित करने का समय आ गया है।

निवेश और भविष्य की साझेदारी पर जोर

 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जॉर्डन के राजा से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों ने इस बात पर चर्चा की है कि कैसे भौगोलिक स्थिति को अवसर में बदला जाए। उन्होंने जॉर्डन के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज जॉर्डन अलग-अलग क्षेत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने वाला एक मजबूत सेतु बनकर उभरा है। पीएम मोदी ने भारत की आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए कहा कि भारत की आर्थिक विकास दर आठ प्रतिशत से अधिक है, जो बेहतर उत्पादकता, मजबूत शासन व्यवस्था और नवाचार पर आधारित नीतियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया को एक नए ग्रोथ इंजन और भरोसेमंद सप्लाई चेन की जरूरत है और भारत व जॉर्डन मिलकर इस वैश्विक जरूरत को पूरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत–जॉर्डन की साझेदारी और मजबूत होगी और इससे दोनों देशों के लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

Vandana singh 16 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.