Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारत–ओमान फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर, पीएम मोदी को मिला बड़ा सम्मान
India and Oman,sign Free Trade Agreement,PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को ओमान के सुल्तान हसीम बिन तारिक अल सईद से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर अहम चर्चा की। इस दौरान भारत और ओमान के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए। इस खास मौके पर ओमान सरकार ने भारत–ओमान रिश्तों को मजबूत करने में योगदान के लिए प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया। यह पिछले छह महीनों में भारत का दूसरा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है। इससे पहले भारत का खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के सदस्य संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ मई 2022 में ऐसा समझौता लागू हो चुका है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 10.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जिसमें भारत का निर्यात 4 अरब डॉलर और आयात 6.54 अरब डॉलर था।

भारतीय निर्यात, रोजगार और MSME को मिलेगा बड़ा फायदा

 

इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत के श्रम-प्रधान क्षेत्रों जैसे कपड़ा, चमड़ा, जूते, रत्न-आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पाद, प्लास्टिक, फर्नीचर, कृषि उत्पाद, दवाइयां, मेडिकल डिवाइस और ऑटोमोबाइल के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और कारीगरों, महिला उद्यमियों और MSME को मजबूती मिलेगी। भारत ओमान से मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद और यूरिया का आयात करता है, जिनकी हिस्सेदारी 70 फीसदी से ज्यादा है। वहीं ओमान को भारत खनिज ईंधन, रसायन, बहुमूल्य धातुएं, लोहा-इस्पात, अनाज, जहाज, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, चाय, कॉफी, मसाले, कपड़े और खाद्य पदार्थ निर्यात करता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते से टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, एग्रोकेमिकल, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स में नए मौके मिलेंगे। उन्होंने ओमान को जीसीसी, पूर्वी यूरोप, मध्य एशिया और अफ्रीका के लिए भारत का अहम प्रवेश द्वार बताया, जिससे भारतीय कारोबार को दुनिया के बड़े बाजारों तक पहुंच मिलेगी।

Vandana singh 18 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.