Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मनरेगा का नाम बदलने पर MP विधानसभा में बवाल
MadhyaPardesh,Controversy erupts,Assembly over renaming of MNREGA

मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान 17 दिसंबर को राजनीति गरमा गई, जब बीजेपी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस विधायक दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान उमंग सिंघार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, किसानों की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं जैसे असली मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नाम बदलने की राजनीति कर रही है।

“क्या बीजेपी को बापू से डर लगता है?”उमंग सिंघार 

उमंग सिंघार ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के लिए सम्मान और जीवन की गारंटी है और इसमें महात्मा गांधी का नाम सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी को गांधी जी के नाम से क्या आपत्ति है और क्या सरकार को बापू के विचारों से डर लगता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी जी का नाम हटाना उनके सिद्धांतों और संविधान के मूल्यों पर सीधा हमला है, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि यह मुद्दा विधानसभा के भीतर भी पूरी मजबूती से उठाया जाएगा। विपक्ष का कहना है कि सरकार जनहित के कामों पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ प्रतीकों को बदलने में अपनी ऊर्जा बर्बाद कर रही है।

Vandana singh 18 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.