Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नेशनल हेराल्ड केस में राहत के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Chhattisgarh,National Herald case,Congress party,strong performance

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के कई जिलों,दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, कोंडागांव और महासमुंद में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “सत्यमेव जयते” का नारा बुलंद किया। दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।” दुर्ग के राजीव भवन से सैकड़ों कांग्रेसी भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए निकले। कार्यकर्ताओं ने शनिचरी बाजार के पास पहली बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, लेकिन दूसरी बैरिकेडिंग पर भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया, जिससे वे भाजपा कार्यालय तक नहीं पहुंच पाए।

बेमेतरा और धमतरी में घेराव, पुलिस से हुई झूमा-झटकी

बेमेतरा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि यह घेराव कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ वर्षों से चल रही राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई के विरोध और सत्य व न्याय की जीत के समर्थन में है। धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झूमा-झटकी भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर की गई थी। उन्होंने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान न लेना इस बात का सबूत है कि सत्य की जीत हुई है। प्रदर्शन के दौरान रैली निकाली जा रही थी, तभी सिहावा विधायक अंबिका मरकाम और कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू बैनर पकड़कर चलते समय फिसलकर गिर पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

Vandana singh 18 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.