Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं
Chhattisgarh,Chief Minister,Vishnu Deo Sai,wishes,the birth anniversary of Baba Guru Ghasidas

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 दिसंबर को महान समाज सुधारक, सतनाम पंथ के संस्थापक और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर जन्मे बाबा गुरु घासीदास जी ने सत्य, अहिंसा और समानता का जो अमूल्य संदेश दिया, वह आज भी समाज को दिशा और चेतना प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने बाबा जी के अमर दर्शन “मनखे-मनखे एक समान” और “सतनाम” को मानवता, समरसता और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया।

बाबा गुरु घासीदास का योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की मजबूत आधारशिला रखी। उनका जीवन-दर्शन और विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी दी गई शिक्षा को आत्मसात करते हुए सतनामी समाज की आस्था, संस्कृति और सर्वांगीण विकास के लिए हम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने जयंती के अवसर पर बाबा गुरु घासीदास जी के चरणों में कोटिशः नमन किया और उनके मार्गदर्शन को हमेशा स्मरण करने का आह्वान किया।

Vandana singh 18 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.