Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
संसद में प्रियंका गांधी और नितिन गडकरी के बीच अनोखी मुलाकात
Delhi ,Parliament,unique meeting,Priyanka Gandhi and Nitin Gadkari

संसद भवन में आज एक बेहद सुखद और दिलचस्प दृश्य देखने को मिला जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रियंका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) की सड़क समस्याओं और कनेक्टिविटी को लेकर गडकरी से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने छह प्रमुख सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा और क्षेत्र की जनता को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। बातचीत के दौरान गडकरी ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, "राहुल जी का काम किया, अब आपका नहीं करूंगा तो लोग कहेंगे कि भाई का काम किया और बहन का नहीं।" इस पर प्रियंका और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ठहाके लगाकर हंस पड़े, जिससे संसद का माहौल हल्का-फुल्का और सकारात्मक बना।

सड़क परियोजनाओं और खास डिश का मजा

 

मुलाकात में गडकरी ने स्पष्ट किया कि कुछ परियोजनाएं राज्य सरकार के अधीन हैं, इसलिए केंद्र उन पर सीधे निर्णय नहीं ले सकता, जबकि अन्य केंद्र के अधीन परियोजनाओं पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रियंका गांधी ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि "जब केरल में हमारी सरकार आएगी, तब हम इसे देख लेंगे।" इस दौरान गडकरी ने प्रियंका को अपने हाथ से तैयार की गई एक लजीज चावल की डिश खिलाई, जिसका नाम किसी को याद नहीं रहा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि इसे बिना खाए मत जाइए। यह मुलाकात संसद में पक्ष-विपक्ष के बीच स्वस्थ संवाद और सौहार्द का उदाहरण बनी, जिसमें गंभीर मुद्दों के साथ-साथ हंसी-मजाक और अपनापन भी देखने को मिला।

Vandana singh 18 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.