Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विकसित भारत जी राम जी विधेयक पर राहुल गांधी का हमला
Delhi,Rahul Gandhi,attacks,G. Ram Bill

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विकसित भारत जी राम जी विधेयक को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 20 साल पुराने मनरेगा को एक ही दिन में खत्म कर दिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस विधेयक को बिना ठीक से जांच-पड़ताल के संसद से जबरदस्ती पारित करा लिया। उन्होंने इसे गांव विरोधी और राज्य विरोधी करार देते हुए कहा कि यह कानून अधिकार आधारित और मांग आधारित रोजगार गारंटी को खत्म करता है और इसे दिल्ली से नियंत्रित की जाने वाली एक राशन जैसी योजना में बदल देता है। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य साफ हैं—ग्रामीण भारत, खासकर पिछड़े वर्ग की ताकत को कमजोर करना, सत्ता का केंद्रीकरण करना और फिर इसे सुधार के नाम पर पेश करना।

मनरेगा ने गरीबों को ताकत दी, नया कानून उसे कमजोर करता है

 

राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा कानून से ग्रामीण मजदूरों को मोलभाव करने की ताकत मिली, शोषण और मजबूरी में पलायन कम हुआ, मजदूरी बढ़ी और गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विकसित भारत जी राम जी विधेयक काम को सीमित करता है और काम से इनकार के रास्ते बढ़ाकर ग्रामीण गरीबों के पास मौजूद एकमात्र सहारे को कमजोर करता है। राहुल गांधी ने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश की अर्थव्यवस्था ठप हो गई थी, तब मनरेगा ने करोड़ों लोगों को भूख और कर्ज में डूबने से बचाया और इससे महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, क्योंकि हर साल उनके काम के दिनों में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इतना बड़ा कानून, जो करोड़ों मजदूरों के जीवन को प्रभावित करता है, उसे बिना स्टैंडिंग कमेटी की जांच, विशेषज्ञ सलाह और सार्वजनिक सुनवाई के संसद में जबरदस्ती पास करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.